क्या बृजभूषण सिंह के खिलाफ फिर से मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं पहलवान

पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया आज प्रेस को संबोधित करेंगे। ये जानकारी पहलवान विनेश फोगाट ने ट्विट करते हुए दी।

क्या बृजभूषण सिंह के खिलाफ फिर से मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं पहलवान

ट्विटर से मिली जानकारी के मुताबिक़ पहलवान 12:30 बजे प्रेस को सम्बोधित करेंगे। पहलवान विनेश फोगाट ने ट्विटर पर बताया- “हम 12.30 बजे दिल्ली के राजघाट में प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं।” इस बात की जानकारी पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने भी ट्विटर के माध्यम से दी है।

पहलवानों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की खबर ऐसे समय में आई है जब कुश्ती महासंघ का चुनाव होने वाला है। साथ ही आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर सुनवाई चल रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस इस नज़रिये से भी सवाल उठाती है कि एशियाई खेलों के लिए कुछ पहलवानों को मिली छूट का मुद्दा गर्माया हुआ है। पिछले महीने विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को एशियन गेम्स में प्रवेश के लिए एड हॉक कमेटी की ओर से छूट दी गई थी, इस छूट पर कई पहलवानों ने विरोध जताया था।

बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण केस में आरोप तय करने के मामले पर बुधवार को सुनवाई पूरी हो गई। केस में उस समय एक नया मोड़ आ गया, जब सुनवाई के दौरान बीजेपी सांसद के वकील ने कई नई दलीलें रखीं।

बृजभूषण शरण सिंह की ओर से दलील देते हुए उनके वकील राजीव मोहन ने मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल के समक्ष दलील दी कि आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 188 के तहत, कथित अपराध देश के बाहर किए गए हैं, इसलिए इस न्यायालय द्वारा मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। मजिस्ट्रेट केवल संज्ञान ले सकते हैं लेकिन ट्रायल नहीं शुरू कर सकते हैं।

बताते चलें कि दिल्ली की राउज एवेन्‍यू कोर्ट में बुधवार को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के मामले पर सुनवाई हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *