मुंबई के बाद दिल्ली साकेत में खुला एपल का दूसरा स्टोर

एपल का दूसरा स्टोर अब देश की राजधानी नई दिल्ली में खुल गया है। ये स्टोर दिल्ली के साकेत के सेलेक्ट सिटी मॉल की पहली मंजिल खुला पर है।

मुंबई के बाद दिल्ली साकेत में खुला एपल का दूसरा स्टोर

एपल साकेत स्टोर आज 10 बजे से खुल गया है और यह रात 11 बजे तक खुला रहेगा। मुंबई के बाद दिल्ली के इस एपल स्टोर की ओपनिंग भी एपल के सीईओ टीम कुक के हाथों हुई।

अब आम जनता मुंबई और दिल्ली के इन स्टोर से एपल के सभी प्रोडक्ट खरीद सकेगी। इस स्टोर से एपल के आईफोन सहित मैकबुक, एपल वॉच, मैगसेफ चार्जर, चार्जिंग पैड, माउस, एयरपॉड, एपल टीवी जैसे तमाम तरह के प्रोडक्ट खरीदे जा सकते हैं।

साथ ही एपल के इस स्टोर में प्रत्येक प्रोडक्ट के एक्सपर्ट भी हैं जो आपको प्रोडक्ट से सम्बंधित पूरी जानकारी मुहैया कराएंगे। इसके अलावा यहाँ आप सेल और सर्विस की भी सुविधा प्राप्त कर सकते हैं यानी किसी प्रोडक्ट को इस स्टोर में रिपेयर भी करा सकते हैं।

एपल स्टोर में ट्रेडइन सेवा भी उपलब्ध है यानी आप किसी भी कंपनी के प्रोडक्ट को एक्सचेंज करके एपल का कोई भी प्रोडक्ट खरीद सकेंगे। आपके प्रोडक्ट की एक्सचेंज वैल्यू प्रोडक्ट की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करती है। एपल के इस स्टोर में करीब 40 भाषाओं जानकार कर्मचारी मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *