अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन जर्मनी और फ्रांस की यात्रा पर जाएंगे। उनका ये दौरा 14-16 मई तक होगा। इस दौरान वह नाटो विदेश मंत्रियों की एक अनौपचारिक बैठक में भाग लेंगे। वह पेरिस-सैकले, फ्रांस में यूएस-ईयू व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक में भी शामिल होंगे।
अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक़ यहां वह अपने सहयोगियों से यूक्रेन के खिलाफ रूस के निरंतर क्रूर युद्ध पर अपनी पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा ब्लिंकेन मैड्रिड में आगामी नेताओं के साथ शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।
ख़बरों क अनुसार ब्लिंकेन यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे कि कैसे व्यापार, प्रौद्योगिकी और नवाचार के लिए लोकतांत्रिक दृष्टिकोण अधिक समृद्धि के लिए एक शक्ति के रूप में काम कर सकते हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन आर्थिक विकास, ऊर्जा और पर्यावरण के अवर सचिव जोस फर्नांडीज के साथ, टीटीसी के अतीत और भविष्य के कार्यों पर उनके विचार सुनने के लिए व्यापार और नागरिक समाज के हितधारकों से भी मिलेंगे।