एंटनी ब्लिंकन ने ईरान में सरकार बदलने के ट्रंप के दावे को खारिज किया

पूर्व अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ईरान में सरकार बदलने के अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया है। एक विदेशी न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि कोई नहीं जानता कि ईरान में मौजूदा सरकार कितने समय तक चलेगी।

वहीँ वॉशिंगटन में एक समारोह में बोलते हुए, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ बातचीत कर रहे हैं, वह एक डील चाहते हैं।राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर ईरानी लीडरशिप डील की बात करती है, तो वह अपने ही लोगों के हाथों मर जाएगा, वे भी हमारे हाथों मरने से डरते हैं। उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि हमने ईरान की नेवी और एयर फ़ोर्स को खत्म कर दिया है, लेकिन अगर आप फेक न्यूज़ देखें, तो ऐसा लगता है कि हम युद्ध हार रहे हैं।

एक ओर अंतर्राष्ट्रीय मीडिया से यह ख़बरें भी आ रही हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान डील चाहते हैं लेकिन बोलने से डरते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि वह मिडटर्म चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे। जबकि पूर्व यूएस सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट का ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन को युद्ध खत्म करने का सुझाव दिया है। उन्होंने माना कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की हत्या के बाद मौजूदा सरकार के खिलाफ कोई बगावत नहीं हुई।

इस बीच एक अन्य खबर में कहा गया है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता घटकर 36 प्रतिशत रह गई है। यह उनके दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद का सबसे कम स्तर है। यह जानकारी रॉयटर्स/इप्सोस के एक सर्वे में सामने आई है। चार दिन तक चले इस सर्वे में पाया गया कि ट्रंप के कामकाज से संतुष्ट लोगों की संख्या 40 प्रतिशत से घटकर 36 प्रतिशत रह गई है।

वहीँ अमरीकी हॉउस स्पीकर माइक जॉनसन ने भी दवा किया है ईरान के खिलाफ उनका सैन्य अभियान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। जॉनसन के मुताबिक़ अमरीका द्वारा इस मिशन के लिए तय लक्ष्यों को लगभग पूरा कर चुका है। बीते दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस युद्ध को जल्दी ही खत्म करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *