मंगल ग्रह पर ‘पिरामिड’ के आकार वाले स्ट्रक्चर ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है

मंगल गृह से मिलने वाली तस्वीरें अकसर इस बात की तरफ इशारा करती हैं कि क्या यहां जीवन है या पहले कभी जीवा के आसार इस गृह पर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में मंगल ग्रह पर कई तरह की अजीब चीज़ें देखी गई हैं, यहाँ तक कि आकार की बात करें तो इनमें एक हेलमेट और एक डरावना दरवाज़ा भी शामिल है।

यह पिरामिड मंगल ग्रह के कैंडोर कोस्मा क्षेत्र के पश्चिमी भाग में स्थित है, जो वहां की सबसे बड़ी घाटियों में से एक है। मंगल ग्रह के ‘कैंडोर चास्मा’ क्षेत्र में दिखाई दी एक ‘पिरामिड’ जैसी संरचना हाल ही में सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्टों में फिर से चर्चा में आई है, जिससे इसकी उत्पत्ति को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

हाल ही में, एक डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर, ब्रायन डॉब्स ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर इन तस्वीरों को फिर से शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि मंगल ग्रह पर एक रहस्यमयी स्ट्रक्चर है जो मिस्र के ग्रेट पिरामिड से थोड़ा बड़ा है। इसे पहली बार 2002 में देखा गया था और यह एक तीन-तरफ़ा पिरामिड जैसा दिखता है, जो ‘कैंडोर चास्मा’ नाम की एक हवा से घिसी हुई घाटी में स्थित है।

जहाँ कीथ लैनी जैसे शोधकर्ताओं और फिल्म निर्माता ब्रायन डॉब्स सहित कुछ लोगों ने यह सुझाव दिया है कि यह तीन-तरफा, लगभग 290 मीटर चौड़ी संरचना एक कृत्रिम ढाँचा हो सकती है, वहीं वैज्ञानिक आम सहमति प्राकृतिक भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं की ओर इशारा करती है।

मंगल ग्रह पर इन अजीब चीज़ों की मौजूदगी के हवाले से यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि शायद लाल ग्रह पर कभी कोई पुरानी सभ्यता रही होगी। 2001 में, कीथ लैनी नाम के एक रिसर्चर ने नासा फुटेज की पड़ताल करते हुए, ग्रह पर एक रहस्यमयी ‘पिरामिड’ स्ट्रक्चर देखा और कहा कि अगर हमें यह पृथ्वी पर कहीं मिलता तो हम तुरंत खुदाई शुरू कर देते।

ब्रायन डॉब्स का कहना है कि यह खोज ग्रह पर किसी पुराने जीव की मौजूदगी का सबूत नहीं है, लेकिन इसने ग्रह पर पहले जीवन की मौजूदगी की संभावना के बारे में कई ज़रूरी सवाल खड़े किए हैं। इस पिरामिड जैसी बनावट की सबसे पहली दर्ज पहचान 2002 की है, जब एक स्वतंत्र शोधकर्ता विल्मर फ़ॉस्ट ने ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ (MGS) की एक तस्वीर (E06-00269) में देखी गई एक अजीब चीज़ की ओर ध्यान दिलाया था।

इसकी खोज के बाद से, दूसरे ऑर्बिटर्स ने भी इस इलाके की तस्वीरें ली हैं। खास तौर पर नासा के ‘मार्स रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर’ पर लगे HiRISE कैमरे ने। इस कैमरे की हाई-रिज़ॉल्यूशन तस्वीरें बहुत शानदार हैं। लेकिन ज़ूम आउट करके टेट्राहेड्रॉन के आस-पास के नज़ारे को देखने पर यह उतना अजीब नहीं लगता, बल्कि वैसा ही दिखता है जैसा यह असल में है। एक थोड़ी ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी, जिसे उन्हीं कटाव वाली ताकतों ने तराशा है जिन्होंने इसके आस-पास की गहरी खाइयों को बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *