कुछ दिन पहले ‘बॉर्डर 2’ का गाना ‘घर कब आओगे…’ की रिलीज के बाद अब एक और गाना ‘जाते हुए लम्हों…’ भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म गणतंत्र दिवस के ठीक पहले 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। अहान शेट्टी और आन्या सिंह स्टारर इस सॉन्ग पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

3.39 सेकेंड के ‘बॉर्डर 2’ के इस गाने को मिथुन ने रिक्रिएट किया है जिसे विशाल मिश्रा और रूप सिंह राठौड़ ने अपनी आवाज दी है। याद दिला दें कि जावेद अख्तर के लिखे इस गाने को ओरिजनली अनु मलिक ने कंपोज किया था।
‘बॉर्डर 2’ फिल्म के इस गाने में सिंगर विशाल मिश्रा ने इसमें अलग ही तड़का डाला है। पहले भी यह गाना ‘बॉर्डर’ की सबसे पसंद की जाने वाली धुनों में से एक था, और अब विशाल मिश्रा की आवाज में इसे सुनकर उनके फैंस काफी भावुक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीँ कुछ लोग इसकी ओरिजिनल गाने से तुलना भी कर रहे हैं और पिछले के मुक़ाबले कम आंक रहे हैं।
विशाल मिश्रा ने इस गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आपके सामने आपका गाना गाना और आपका आशीर्वाद पाना मेरा सौभाग्य है। ये पल हमेशा मेरे साथ रहेंगे सर @रूप कुमार राठौड़। #जाते हुए लम्हों का हमारा वर्जन, मिथुन, मैं और #Border2 की पूरी टीम, आपको, @Javedakhtarjadu सर और @The_AnuMalik जी को समर्पित करते हैं।’














