कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की ऑफिशियल लिस्ट रिलीज कर दी गई है। इसमें कॉम्पिटिशन, आउट ऑफ कॉम्पिटिशन, मिडनाइट स्क्रीनिंग, कान्स प्रीमियर और स्पेशल स्क्रीनिंग से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस वर्ष के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल का ऑफिशियल सिलेक्शन की सूची बीती शाम यानी 9 अप्रैल को सामने आई।इस बार भारत की की ओर से किसी भी फिल्म को आधिकारिक एंट्री नहीं मिली है जबकि नेपाली फिल्म एलिफेंट्स इन द फॉग को अनसर्टेन रिगार्ड सेक्शन में अपनी जगह बनाने में सालता पाई है। इस सूची में पूरे कॉम्पिटिशन लाइनअप का एलान किया गया है। यह पियरे साल्वाडोरी की फ्रेंच फिल्म ‘द इलेक्ट्रिक किस’ से शुरू होने वाला है।
दिलचस्प बात यह है कि इस साल के चयन में इरा सैक्स की ‘द मैन आई लव’ शामिल है, जो 1980 के दशक के न्यूयॉर्क में एड्स संकट पर बनी एक ड्रामा है। ख़बरों में कहा गया है कि नो अदर चॉइस के डायरेक्टर पार्क चान-वूक जूरी के प्रेसिडेंट हैं, जबकि फिल्ममेकर पीटर जैक्सन और जानी-मानी एक्ट्रेस बारबरा स्ट्रीसैंड को ऑनरेरी पाल्मे डी’ओर दिया जाएगा। दो बार ऑस्कर जीत चुके मशहूर ईरानी डायरेक्टर असगर फरहदी भी अपनी फिल्म के साथ मुकाबले में हैं।
फ्रेंच रिवेरा में अगले महीने होने वाले वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल की ऑफिशियल सिलेक्शन की पूरी लिस्ट इस तरह है-
कॉम्पिटिशन पेड्रो अल्मोडोवर की बिटर क्रिसमस असगर फरहादी की पैरेलल टेल्स चार्लीन बुर्जुआ-टैक्वेट की ए वूमन्स लाइफ जेवियर कैल्वो और जेवियर एम्ब्रोसी की द ब्लैक बॉल ल्यूक धोंट की कावर्ड वालेस्का ग्रिसेबाख की द एडवेंचर हमागुची रयूसुके की ऑल ऑफ सडन आर्थर हरारी की द अननोन जीन हेरी की अनदर डे कोरे-एडा हिरोकाजू की शीप इन द बॉक्स एनए होंग-जिन की होप फुकाडा कोजी की नागी नोट्स मैरी क्रेट्ज की जेंटल मॉन्स्टर इमैनुएल मैरे की अवर हेल्थ, क्रिश्चियन मुंगिउ की फजॉर्ड लेआ मैसियस की द बर्थडे पार्टी लास्जलो नेमेस की मिल पावेल पावलिकोव्स्की की फादरलैंड इरा सैक्स की द मैन आई लव रोड्रिगो सोरोगोयेन की द बीइंग बिलव्ड (द बिलव्ड) एंड्री ज्व्यागिन्त्सेव की मिनोटौर
आउट ऑफ कॉम्पिटिशन एंटोनिन बॉड्री की द बैटल ऑफ गॉल: द आयरन एज गुइलौम कैनेट की कर्मा एंडी गार्सिया की डायमंड विंसेंट गेरेनक की द एबंडनमेंट एग्नेस जौई की द ऑब्जेक्ट ऑफ द क्राइम निकोलस वाइंडिंग रेफन की हर प्राइवेट हेल
मिडनाइट स्क्रीनिंग क्वेंटिन डुपियूक्स की फुल फिल मैरियन ले कोरोलर की सैंगुइन (पहली फिल्म) बर्ट्रेंड मैंडिको की रोमा इलास्टिका मार्को गुयेन और निकोलस एथाने की जिम क्वीन (पहली फिल्म) येओन सांग-हो की गन-चे (कॉलोनी)
कान्स प्रीमियर डैनियल ऑटेउइल की ला ट्रोइसिएम नुइट जुआन कैबरल और सैंटियागो फ्रैंको की द मैच कुरोसावा कियोशी की कोकुरोजो (द समुराई एंड द प्रिजनर) वोल्कर श्लोन्डॉर्फ की हेमसुचुंग (विजिटेशन) जॉन ट्रैवोल्टा की प्रोपेलर वन-वे नाइट कोच (पहली फिल्म)
स्पेशल स्क्रीनिंग पेगा अहंगारानी की रिहर्सल फ़ॉर ए रेवोल्यूशन (पहली फिल्म) एवरिल बेसन की वंडरफुल मॉर्निंग्स (पहली फिल्म) लॉरियन एस्काफ्रे और यवो मुलर की द मैरी-क्लेयर अफेयर रॉन हॉवर्ड की एवेडॉन क्रिस्टोफ दिमित्री रेवेल की चे’ज सर्वाइवर्स पहली फिल्म स्टीवन सोडरबर्ग की जॉन लेनन: द लास्ट इंटरव्यू डेविड ट्राइहॉर्न और बेन निकोलस की कैंटोना