अनन्या और लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की रिलीज डेट का एलान हो चुका है। इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे एक साथ नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं अब फिल्म कब रिलीज होगी?

अनन्या और लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

वैसे तो अपकमिंग फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की रिलीज डेट की घोषणा साल 2024 में की गई थी। उस समय निर्माताओं ने जानकारी दी थी कि वह इसे 2025 में रिलीज करेंगे। लेकिन किसी कारण फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।

मेकर्स ने इससे पहले जानकारी दी थी कि यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि अब इसकी रिलीज डेट बदल कर 8 मई 2026 कर दी गई है।

फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा की है कि ‘चांद मेरा दिल’ अब 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि धर्मा प्रोडक्शंस की यह फिल्म एक इंटेंस और म्यूजिकल लव स्टोरी है, जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जो इससे पहले भी रोमांटिक कहानियों के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का निर्देशन विवेक कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ का निर्देशन किया था। उन्होंने फातिमा सना शेख और आर माधवन की फिल्म ‘आप जैसा कोई’ का भी निर्देशन किया है। ‘चांद मेरा दिल’ उनका तीसरा प्रोजेक्ट है।

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी इस फिल्म में पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दासानी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म अभिनेता लक्ष्य के करियर की बड़ी रिलीज मानी जा रही है। लक्ष्य ने 2023 में आई एक्शन फिल्म ‘किल’ से फीचर फिल्म डेब्यू किया था, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद लक्ष्य हाल ही में आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *