स्वेज नहर में फंसे एक तेल टैंकर को बाहर निकाला गया

मिस्र में स्वेज नहर में तकनीकी खराबी के कारण एक समुद्री तेल टैंकर कुछ घंटों के लिए फंस गया था। जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। स्वेज नहर में फंसने वाला ये जहाज सिंगापुर का था जो सऊदी अरब के लाल सागर बंदरगाह की ओर जा रहा था।

स्वेज नहर में फंसे एक तेल टैंकर को बाहर निकाला गया

252 मीटर लम्बे इस जहाज के नहर के दक्षिणी हिस्से में फंसने के कारण अन्य जहाज़ों के गुजरने का रास्ता बंद हो गया और आवागमन रुक गया

स्वेज नहर प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक़ इस अवरुद्ध को बड़ी ही तेज़ी से दूर किये जाने के सारे प्रयास किये गए और आखिरकार 5 घंटे की मेहनत के बाद तेल टैंकर को टगबोट की मदद से मार्ग से हटा दिया गया। इसके साथ ही समुद्री यातायात बहाल कर दिया गया।

बताते चलें कि पिछले साल एवरग्रीन जहाज फंसने के बाद स्वेज नहर प्राधिकरण ने नहर के विस्तार की योजना की घोषणा की है। इस काम को 2023 तक पूरा किया जाएगा।

इससे पहले बीते साल एक घटना में पिछले साल मार्च में एवरग्रीन जहाज 6 दिनों तक फंसा रहा जिससे वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *