मामूली दाम पर खरीदी गई किताब के लिए क़द्रदान ने अदा की बड़ी रक़म

हैरी पॉटर एंड द फिलोसोफर्स स्टोन का एक पहला और दुर्लभ संस्करण हाल ही में 36,000 पाउंड में बेचा गया है। भारतीय करेंसी में यह क़ीमत करीब 36 लाख से अधिक की होती है। इस किताब को 1997 में सिर्फ 10 पाउंड में खरीदा गया था।

मामूली दाम पर खरीदी गई किताब के लिए क़द्रदान ने अदा की बड़ी रक़म

क्रिस्टीन मैकुलोच ने अपने बेटे एडम के लिए इसे उपहार के रूप में 1997 में स्ट्रैटफोर्ड-अपॉन-एवन बुकशॉप से खरीदा था। नब्बे के दशक में बेटे को दी गई इस किताब की वर्तमान क़ीमत पर क्रिस्टीन हैरान हैं। अपने बयान में उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि 30 साल बाद यह किताब इतनी मूल्यवान होगी।

हैन्सन ऑक्शनियर्स के अनुसार, इस किताब की अनुमानित कीमत 30,000 से 50,000 पाउंड के बीच आंकी गई। वह कहते हैं कि यह किताब फिलोस्फर्स स्टोन श्रृंखला में पहले प्रकाशित की गई 500 प्रतियों में से एक है।

पिछले सप्ताह लिचफील्ड, स्टैफर्डशाय के रेयर बुक ऑक्शन में किताब की नीलामी हुई। जिसमें खरीदार का प्रीमियम कुल मिलाकर 45,000 पाउंड हुआ जो भारतीय करेंसी में लगभग 48 लाख से अधिक की क़ीमत है।

हैनसन नीलामीकर्ताओं ने पुष्टि की कि यह किताब जेके रॉलिंग की डेब्यू किताब की पहली 500 हार्डबैक कॉपी में एक है। पहले इसकी कीमत 30 हजार पाउंड से 50 हजार पाउंड तक लगाई गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के हवाले से पता चला है कि एडम मैकुलोच ने इस किताब को चेस्टरफ़ील्ड में उनके परिवार के पुराने घर में एक अलमारी में छोड़ दिया था।

एडम को उपन्यास के संभावित मूल्य के बारे में 2020 के लॉकडाउन के दौरान पता चला। इस समय उन्होंने पहले संस्करण के बारे में अन्य ख़बरों को देखा और इसके बारे में जान सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *