अमरीका भी आज लगाने जा रहा है टिक टॉक पर पाबंदी

ट्रंप ने फ़्लोरिडा की यात्रा से लौटते समय अपने विमान एयर फ़ोर्स वन पर पत्रकारों से कहा,”जहाँ तक टिक टॉक का प्रश्न है, हम उन्हें अमरीका में बैन करने जा रहे हैं”. राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि वो आज शनिवार को इस आदेश पर दस्तख़त कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि वे इसके लिए अपने इमर्जेंसी आर्थिक अधिकार या एक एग्ज़ेक्यूटिव ऑर्डर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

अमरीकी सुरक्षा अधिकारियों ने इस ऐप में लोगों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी.

इससे पहले भारत सरकार ने भी इसी तरह की चिंता जताते हुए पिछले महीने चीन के दर्जनों ऐप्स पर पाबंदी लगा दी थी जिनमें टिक टॉक भी शामिल था.

राष्ट्रपति ट्रंप की ये टिप्पणी ऐसे समय आई है जब ऐसी ख़बरें चल रही हैं कि चीनी कंपनी बाइटडांस से कहा जा रहा है कि वो टिक टॉक को बेच दे.

ऐसी भी रिपोर्टें आ रही हैं कि सॉफ़्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ़्ट इस ऐप को ख़रीदने के लिए दिलचस्पी दिखा रहा है.

(Source: BBC News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *