दिल्ली में बकरीद पर ड्यूटी पर नहीं आए 36 पुलिसकर्मी सस्पेंड

दिल्ली में कोरोना के मामलों की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है.  दिल्ली में बकरीद को लेकर पुलिस लंबे समय से तैयारी में जुटा हुआ था. वहीं, कुछ पुलिसकर्मियों पर अब नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली की डीसीपी विजयन्ता आर्या का गुस्सा फूटा है.

विजयन्ता आर्या ने जिले के 36 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. ईद के लिए जिले में तैयारी करने के लिए ड्यूटी पर न आने पर ये कार्रवाई की गई है. इन 36 पुलिसकर्मियों को ईद के मद्देनजर आज सुबह 5 बजे ड्यूटी पर अपने इलाके में पहुंचना था, लेकिन ये ड्यूटी पर नहीं पहुंचे. इसके बाद डीसीपी ने कार्रवाई करते हुए सभी 36 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *