भारतीय सिनेमा की पहली विमेन-लेड स्पाई एक्शन फिल्म ऐल्फा

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली विमेन-लेड स्पाई थ्रिलर के रूप में जानी जाएंगी। दोनों ही फिल्म में फुल ऑफ एक्शन में नजर आने वाली हैं। ऐल्फा की रिलीज का एक दिन बचा है। यह मल्टीस्टार फिल्म कल यानी 3 जुलाई को देश सहित पूरी दुनिया के कई सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ऐल्फा में आलिया भट्ट ऐल्फा किलर के रूप में ‘सीता’ नाम की एक युवा, निडर और डेंजरस सीक्रेट एजेंट का किरदार निभा रही हैं। ‘सीता’ की परवरिश बचपन से ही एक खतरनाक किलर के रूप में की गई है। इस कड़ी ट्रेनिंग में उनके कई फाइट सीक्वेंस और स्टंट देखने को मिलेंगे।

फिल्म में आलिया की को स्टार शरवरी वाघ इस मिशन में आलिया के साथ फुल एक्शन करती नज़र आएंगी। वह भी महिला जासूस के रूप हैं जहाँ दोनों आमने-सामने भी आएंगी। यह दोनों एक गैर-कानूनी सोल्जर प्रोग्राम को खत्म करने निकली हैं और इस मिशन में दोनों की टक्कर फतेह सिंह लखावत से होगी।

अपने स्पाई यूनिवर्स के तहत यशराज फिल्म्स ने इस स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म ऐल्फा अब अपनी वर्ल्डवाइड रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है जो दिग्गज फिल्म डायरेक्टर राहुल रवैल के बेटे हैं।

ऐल्फा की स्टारकास्ट काफी लंबी है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, ऋतिक रोशन भी नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ फिल्म में आर माधवन, दीया मिर्जा, दिब्येंदू भट्टाचार्य सपोर्टिंग रोल में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन बतौर केमियो इसे और भी दिलचस्प बना रहे हैं।

यश राज फिल्म्स ने साल 2024 में इस पहली फीमेल लीड वाली फिल्म का ऐलान किया था। बाद में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का नाम जब फिल्म से जुड़ा तो इस की चर्चाएं और भी तज हो गईं।

फिलहाल साल 2026 में फिल्म का टीजर रिलीज आ ही गया, जो आते ही वायरल भी हो गया है। फिल्म के सीन्स की चर्चाएं भी जमकर हुईं और लोगों का दावा भी सामने आया कि इसमें दिखाए गए दृश्य 1990 की फ्रेंच थ्रिलर फिल्म ‘ला फेम निकिता’ से कॉपी किए गए हैं। यहाँ तक की फिल्म के पहले ही सीन को कॉपी किए जाने का इल्जाम लग गया था। फिलहाल इस फिल्म का फ्यूचर क्या होगा यह तो समय और दर्शक तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *