बारिश के साथ लखनऊ में भी ठंडी हवाओं ने दी दस्तक

प्रदेश में बदले मौसम ने पारे के गिरने का एहसास दिला दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ चलने वाली पछुआ हवाओं के कारण चक्रवातीय दबाव पैदा हुआ है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आये आंधी-पानी और वज्रपात के साथ हवा में नमी और ठंड का माहौल है।बदले मौसम से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चल रहा मैच प्रभावित हुआ।

बारिश के साथ लखनऊ में भी ठंडी हवाओं ने दी दस्तक

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली बारिश ने मौसम के मिज़ाज को बदल दिया है। सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से प्रारम्भ होने वाला बरसात का असर दोपहर बाद लखनऊ तक फैल गया।

देर शाम लखनऊ और आस पास के इलाक़ों में भी तेज़ हवाओं के साथ गरज चमक और बारिश का माहौल बन गया। इन ज़ोरदार हवाओं और बारिश ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चल रहे मैच को प्रभावित किया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक़ पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का प्रभाव उत्तर प्रदेश में मंगलवार तक रहेगा। इस बीच कुछ इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम खराबी के चलते प्रदेश के जिन इलाक़ों में सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है, उनमे गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, संत कबीरनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, के अलावा कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बंदायूं के इलाक़े भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *