भारत की कई मशहूर फ़िल्मी हस्तियों को ऑस्कर अकादमी की सदस्यता के लिए न्योता भेजा गया है। यह बुलावा हॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित संस्था ‘अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ की ओर से भेजा गया है।

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन और दमदार अभिनय का लोहा मनवाने वाले आयुष्मान खुराना उन बॉलीवुड हस्तियों में से हैं जिन्हें इस साल अकादमी द्वारा भेजे गए 534 नए सदस्यों के आमंत्रण सूची में स्थान मिला है। इस निमंत्रण को इन कलाकारों के लिए सम्मानजनक के साथ भारतीय फिल्म जगत के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
कमल हासन और आयुष्मान खुराना के साथ इस सूची में भारत से कई और नामों ने जगह बनाई है। कास्टिंग डायरेक्टर करण माली, सिनेमैटोग्राफर रणवीर दास, कॉस्ट्यूम डिजाइनर मैक्सिमा बसु, डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर स्मृति मुंदड़ा और फिल्ममेकर पायल कपाड़िया को भी सदस्य बनने के लिए न्योता भेजा गया है।
अगला ऑस्कर अवॉर्ड समारोह 15 मार्च 2026 को आयोजित होगा, जिसमें मेजबानी की जिम्मेदारी मशहूर होस्ट कॉनन ओ’ब्रायन निभाएंगे। इस बार आमंत्रित सदस्यों में 41% महिलाएं हैं और 45% ऐसे समुदायों से आते हैं जिन्हें वैश्विक मंच पर अब तक कम प्रतिनिधित्व मिला है।
उत्तर सहित दक्षिण भारतीय सिनेमा में कमल हासन अपनी प्रतिभा के दम पर चार दशकों के पहचान बनाए हैं। वहीं आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में अपने ऑफबीट किरदारके चलते शोहरत बटोरने वाले किरदार हैं।
इस सूची में भारतीय के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर कलाकारों को जगह मिली है। इनमें हॉलीवुड स्टार्स डेव बॉतिस्ता, जेसन मोमोआ, गिलियन एंडरसन, एंड्रयू स्कॉट, ऑब्रे प्लाजा और ‘सक्सेशन’ फेम कियरन कल्किन जैसे नाम भी शामिल हैं।
बताते चलें कि अकादमी की सदस्यता किसी आवेदन प्रक्रिया द्वारा नहीं होती है। इसके लिए मौजूदा सदस्यों की सिफारिश और इंडस्ट्री में व्यक्ति के योगदान को आधार बनाया जाता है। इस बार आमंत्रित सदस्यों में 41% महिलाएं हैं और 45% ऐसे समुदायों से आते हैं जिन्हें वैश्विक मंच पर अब तक कम प्रतिनिधित्व मिला है।
अगला ऑस्कर अवॉर्ड समारोह 15 मार्च 2026 को आयोजित होगा, जिसमें मेजबानी की जिम्मेदारी मशहूर होस्ट कॉनन ओ’ब्रायन निभाएंगे। यदि सभी आमंत्रित सदस्य अकादमी की सदस्यता स्वीकार कर लेते हैं तो 2025 तक अकादमी के कुल सदस्यों की संख्या 11,120 हो जाएगी, जिनमें से 10,143 सदस्य वोटिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। नामांकन के लिए वोटिंग 12 से 16 जनवरी 2026 तक होगी और नामों की आधिकारिक घोषणा 22 जनवरी को की जाएगी।














