‘पुष्पा 2’ फेम एक्ट्रेस श्रीलीला ने एक्टिंग के साथ अपनी पढ़ाई भी पूरी कर डाली। उन्होंने हाल ही में पुणे के पाटिल मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की डिग्री हासिस की है।

श्रीलीला को अभी तक दर्शक कन्नड़ और तेलुगु सिनेमा से जानते थे। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में श्रीलीला अपनी पहचान बनाने के साथ अब मेडिकल की दुनिया में भी बड़ी कामयाबी हासिल की है।
इस समय सोशल मीडिया पर श्रीलीला के ग्रेजुएशन सेरेमन की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे है। उन्हें एक वीडियो में कॉन्वोकेशन गाउन और कैप में देखा जा सकता है। वायरल हुए एक अन्य वीडियो में वह मंच पर डिग्री लेते हुए नज़र आ रही है।
उनकी कन्वोकेशन के पलों की कई ख़ास तस्वीरें और वीडियो इस समय सर्कुलेशन में हैं। एक वीडियो में तो वह और उनके क्लासमेट्स हिप्पोक्रेटिक शपथ लेते हुए नज़र आती हैं जबकि एक अन्य वीडियो में वह अन्य छात्रों के साथ कतार में खड़ी दिखाई दे रही हैं। उन्हें डिग्री लेने के बाद वह अपने परिवार को गले लगाते भी देखा जा सकता है।
बिजी फिल्म शेड्यूल के के बीच मेडिकल की पढ़ाई के इस कॉम्बिनेशन पर उनके लिए शुभकामनाओं का तांता लगा है। श्रीलीला ने लगातार फिल्म शूट और प्रमोशनल एक्टिविटीज की चुनौतियों के साथ अपनी पढ़ाई पूरी की।
2019 में जब श्रीलीला ने कन्नड़ भाषा की फिल्म ‘किस’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था तो उस समय उनकी उम्र 24 साल थी। फिर उन्होंने पेली सैंडाडी से तेलुगु सिनेमा में एंट्री की। पिछले 9 सालों में वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं, जिनमें भगवंत केसरी और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल शामिल हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय श्रीलीला बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। वह कार्तिक आर्यन के साथ अनुराग बसु की आगामी फिल्म में नजर आएंगी, जिसका संगीत प्रीतम ने दिया है। एक अन्य प्रोजेक्ट में श्रीलीला पवन कल्याण के साथ उस्ताद भगत सिंह में भी दिखेंगी। यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज हो रही है। धनुष के जिस अगले प्रोजेक्ट में वह नज़र आएँगी उसका टाइटल डी55 है।
