रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ रोकने के लिए नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

सिद्धार्थनगर। रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ रोकने के लिए नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के सात जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर और पीलीभीत जिलों की नेपाल से लगी 550 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ रोकने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए तैनात सशस्त्र सीमा बल और पुलिस अंतर्राष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों और पैदल आने वालों की सघन पड़ताल कर रही है।

 

घुसपैठ रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाले सभी कच्चे और पक्के रास्तों के अलावा पगडंडियों की भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

सूत्रों ने बताया कि घुसपैठ रोकने के लिए नदी और नालों पर भी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए तैनात अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी इस सिलसिले में चैकस कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *