केरल में निपाह वायरस के सभी नमूने निगेटिव पाए गए

कोझिकोड 09 सितंबर : केरल में प्राण घातक निपाह वायरस के कारण जान गंवाने वाले एक किशोर के सम्पर्क में आए 15 और लोगों की जांच की गयी जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

केरल में निपाह वायरस के सभी नमूने निगेटिव पाए गए

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गत रविवार को जिस 12 वर्षीय किशोर की निपाह वायरस के संक्रमण से मौत हो गयी थी, उसके सम्पर्क में आए लोगों में से एक की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। कुछ नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी आनी है। राज्य में अब तक 61 लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मौजूदा समय में राज्य में 64 लोगों को निगरानी में रखा गया है और उनका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि काफी संख्या में जानवरों और फलों के नमूने को परीक्षण के लिए एकत्र किया गया है। इसके बावजूद अभी तक वायरस की उत्पत्ति का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *