आलिया ने 2023 की वैराइटी की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में बनाई जगह

आलिया भट्ट साल 2023 की वैराइटी की सबसे प्रभावशाली अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं। इसके अलावा आलिया बपलीवूड में सिक्का जमाने के साथ हॉलीवुड की दुनिया में एंट्री करने जा रही हैं।

आलिया ने 2023 की वैराइटी की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में बनाई जगह

बीते वर्ष आई आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘RRR’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी। इस कामयाबी के नतीजे में 2023 की प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में आलिया का नाम आने के बाद ये उनके लिए बड़ा रिवार्ड है। इस सूची में अन्य ऐसी कई हस्तियों के नाम भी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनोरंजन में अपना योगदान दिया है।

आलिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस खबर की जानकारी दी है। आलिया भट्ट को यह सम्मान उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर और ब्रह्मास्त्र में उनके शानदार अभिनय के लिए दिया गया है।

इस लिस्ट में आलिया के अलावा एचबीओ हिट हाउस ऑफ द ड्रैगन की एक्ट्रेसेस हैं- मिल्ली एल्कॉक, एमिली केरी, ओलिविया कुक, एम्मा डी’आर्सी, सोनोया मिजुनो। लिस्ट में स्पेनिश सिंगर रोजालिया शामिल हैं।

आलिया अपना हॉलीवुड डेब्यू हार्ट ऑफ स्टोन के जरिए करेंगी।हिंदी सिनेमा में आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में भी नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *