तेरह राज्यों में अगले बारह घंटों के दौरान तेज़ आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की जानकारी दी है। इसके साथ ही देश के 13 राज्यों में भारी आंधी-बारिश होने की अलर्ट जारी किया है। वहीँ दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के भी तेजी से आगे बढ़ने की सूचना है।

मौसम विभाग के मुताबिक़, एक बार फिर देश के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। मॉनसून आगे बढ़ने के साथ तरफ उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस बदलाव के चलते उत्तर प्रदेश सहित, बिहार और झारखंड के कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश होने का अलर्ट है।

लखनऊ में बुधवार सुबह ही तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गर्म हवा और चिलचिलाती धूप के बीच मौसम विभाग ने ‘एक्सेसिव हीट’ का अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिनों में यानी 29 मई से यहाँ मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

इस बीच आज के दिन लखनऊ का अधिकतम तापमान 42°C जबकि न्यूनतम तापमान 28°C रहने की जानकारी भी मौसम विभाग ने दी है। प्रदेश में आज के मौसम की बात करें तो 27 से 31 मई के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ सहित वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर और आसपास के जिलों में 28 से 31 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हालाँकि 27 मई यानी आज के दिन गर्म हवाओं का असर जारी रहेगा। कई जिलो में 29 मई को 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और ओले गिरने की सूचना है।

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन सबके बीच पड़ने वाले असर से 28 मई से तापमान में गिरावट आने और लू से राहत मिलने के आसार हैं।

विभाग का कहना है कि 26 मई तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की उत्तरी सीमा तक पहुंच चुका है और इसके अगले 2-3 दिनों में दक्षिण -पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, बंगाल की खाड़ी के बड़े हिस्सों तथा अंडमान सागर के शेष क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

ऐसे में सक्रियता बढ़ने के साथ पूर्वोत्तर भारत, केरल, तमिलनाडु और तटीय क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां भी तेज होने की सूचना है। इसके साथ ही कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

विभाग ने जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, केरल शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *