मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज फोन पर सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद से बातचीत कर उन्हें एलेप्पो को पुन: अपने नियंत्रण में लेने पर बधाई दी। रूस की सरकार की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार पुतिन ने फोन पर असद को सीरियाई शहर एलेप्पो पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त करने के लिए बधाई दी। वक्तव्य के अनुसार दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत में पुतिन ने असद को सीरिया संकट को सुलझाने के लिए एक समझौते तक पहुंचने का प्रयास करने के लिए कहा। Aleppo















