अलाना हदीद ने इजराइल को बेनकाब करने के लिए लॉन्च की प्रोडक्शन कंपनी

अलाना हदीद ने फिलिस्तीन पर इजरायली अत्याचारों को पूरी दुनिया के सामने लाने के लिए एक फिल्म निर्माण कंपनी की शुरुआत की है। इलाना, अमरीकी सुपर मॉडल बेला और गीगी हदीद की बहन है और साथ ही एक मशहूर फिल्म निर्माता होने के साथ लोकप्रिय फैशन डिजाइनर भी है।

अलाना हदीद ने इजराइल को बेनकाब करने के लिए लॉन्च की प्रोडक्शन कंपनी

रिपोर्ट में कहा गया है कि अलाना हदीद अपनी प्रोडक्शन कंपनी के तहत फिलिस्तीन में इजरायली कब्जे और अत्याचार के इतिहास पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म वॉल्ड ऑफ (Walled Off) बनाएंगी, जो बहुत जल्द रिलीज होगी।

वॉटरमेलन पिक्चर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने कुछ टीज़र पोस्ट किए हैं जो फ़िलिस्तीन पर अत्याचार के इतिहास को दिखाते हैं और साथ ही यह भी दिखाते हैं कि कैसे इज़राइल ने निर्दोष फ़िलिस्तीनियों की ज़मीनों पर कब्ज़ा कर लिया।

प्रोडक्शन कंपनी की ओर से जारी प्रोमो में कहा गया है कि अब हमारी प्रोडक्शन कंपनी फिलिस्तीन के मामले को पूरी दुनिया के सामने लाने के लिए मैदान में मौजूद रहेगी, हम फिलिस्तीन की कहानी को अपने तरीके से तथ्यों के साथ हर मंच पर पेश करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, अलाना हदीद ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी का नाम ‘वाटरमेलन पिक्चर्स’ रखा है। कम्पनी के लोगो का नाम फिलिस्तीन के झंडे से मेल खाते फल तरबूज को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *