समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ल भारत-चीन युद्ध पर बनी फिल्म “120 बहादुर” देखी। फिल्म देखने के बाद अखिलेश यादव ने पॉलिटिकल निशाना साधते हुए जो बयान दिया वह इस समय चर्चा में है।

अखिलेश यादव ने बुधवार को एक्टर फरहान अख्तर और अयोध्या के एमपी अवधेश प्रसाद के साथ लखनऊ के पलासियो मॉल में भारत-चीन युद्ध पर बनी फिल्म “120 बहादुर” देखी। फरहान अख्तर ने फिल्म “120 बहादुर” में परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह का रोल अदा किया है। मेजर शैतान सिंह अहीर समुदाय की बहादुरी और इतिहास की झलक इस फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित करते हैं। अखिलेश यादव ने इसे पॉलिटिक्स से जोड़ते हुए अपनी बात कही।
उन्होंने कहा, “जब मैं अहीर रेजिमेंट की मांग करता हूं, तो गुजरात, हरियाणा और राजस्थान के अहीर मेरा पुतला जलाते हैं। लेकिन, समाजवादी पार्टी पहली पार्टी है जिसने अहीर रेजिमेंट समेत सभी जातियों के लिए रेजिमेंट की मांग की है।”
भारत-चीन बॉर्डर विवाद पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि “120 बहादुर” अहीर सैनिकों ने अपनी ज़मीन बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली, लेकिन इस सरकार में हमारे देश की ज़मीन कम होती जा रही है। भारत सरकार को बताना चाहिए कि चीन ने कितनी ज़मीन पर कब्ज़ा किया है।
बातचीत के दौरान सपा प्रमुख ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ वोट छीनने की साज़िश कर रहे हैं।
मताधिकार को संविधान का सबसे बड़ा अधिकार बताते हुए आगे उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान बीएलओ को ऐसे टार्गेट दिए जा रहे हैं जो असंभव हैं, और यही वजह है कि कई बीएलओ तनाव में खुदकुशी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एसआईआर के नाम पर जनता को वोट देने से दूर किया जा रहा है। इसे उन्होंने लोकतंत्र पर हमला बताया।”













