बहराइच में बोले अखिलेश- हमें गधों के बारे में जानना ही नहीं है!

बहराइच : यूपी चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग कल है लेकिन चुनाव प्रचार में एक-दूसरे को घेरने के लिए तीखे शब्दों का इस्तेमाल जारी है. Akhilesh

Akhilesh

बहराइच में चुनावी रैली में भाषण के दौरान आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिर गुजरात के गधों का जिक्र किया. हालांकि उन्होंने कहा कि हमें गधों के बारे में जानना ही नहीं है.

अखिलेश ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री हमसे कह रहे हैं कि यूपी के मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है हमारे गधों के बारे में, हम उस बात को नहीं बढ़ाना चाहते थे लेकिन अगर गुजरात के मुख्यमंत्री कह रहे हैं तो हम तो सबके सामने कहते हैं कि हमें गधों के बारे में जानना ही नहीं है.

गौरतलब है कि पिछले दिनों एक रैली में अखिलेश ने कहा था कि गुजरात में तो सदी के महानायक से गधों तक का प्रचार कराया जाता है.

उनके इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई थी. बाद में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कहा कि अखिलेश को गुजरात के इन गधों के बारे में जानकारी ही नहीं है. अखिलेश उसी का जवाब दे रहे थे.

अखिलेश ने रैली में पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी के दौरान आपने कहा था कि कालाधन, करप्शन और आतंकवाद इससे खत्म हो जाएगा लेकिन वो आंकड़े कहां हैं. अखिलेश ने कहा कि पीएम मोदी लड़ाई हार चुके हैं. बीजेपी विकास के मुद्दे से भागना चाहती है.

wwwnaqeebnews.com

# Akhilesh

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *