अखिलेश-माया के बाद कांग्रेस ने उठाए EVM पर सवाल, बैलेट पेपर से हो वोटिंग

लखनऊ : उत्तर प्रदेश चुनाव नतीजों के बाद बीएसपी प्रमुख मायावती और अखिलेश यादव की ओर से ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप के बाद अब कांग्रेस पार्टी भी इस बहस में कूद पड़ी है. दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि एमसीडी चुनाव, ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर के जरिए कराया जाए. Ajay

Ajay

दिल्ली में जल्द ही एमसीडी चुनाव होने वाले हैं ऐसे में कांग्रेस नेता अजय माकन ने ट्वीट कर कहा कि कई लोग ईवीएम से होने वाले चुनाव पर सवाल उठा रहे हैं ऐसे में अरविंद केजरीवाल से अपील है कि वो निष्पक्ष और निर्विवाद चुनाव के लिए बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराएं.

आपको बता दें कि यूपी में करारी हार के बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी पर ईवीएम को ‘मैनेज’ करने का आरोप लगाया था.

मायावती ने इसके लिए चुनाव आयोग को एक पत्र भी लिखा था जिसमें उन्होंने ईवीएम के साथ छेड़छाड़ किए जाने की बात कही और बैलेट पेपर की जरिए चुनाव कराने की अपील की थी. हालांकि चुनाव आयोग ने मायावती के आरोपों को खारिज कर दिया है.

मायावती के बाद सपा नेता अखिलेश यादव ने भी सपा-कांग्रेस गठबंधन की हार के बाद मायावती को आरोपों का समर्थन किया है. अखिलेश ने कहा कि ये केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वो निष्पक्ष चुनाव कराएं.

यूपी में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मुस्लिम और पिछड़ों को अलग रखकर आर्थिक तरक्की कैसे की जा सकती है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने यूपी चुनाव में जीत 403 सीटों वाले प्रदेश में एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं देकर जीत हासिल की, जहां 19.3 फीसदी मुस्लिम आबादी है. ऐसे में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे का एक नया और भयावह अर्थ निकलता दिख रहा है.

www.naqeebnews.com

# Ajay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *