पेरिस फैशन वीक 2025 का आगाज बीते दिन यानी 29 सितंबर को हो गया। इस आयोजन में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन शामिल हुईं हैं। ऐश्वर्या ने टॉप हॉलीवुड सितारों और अंतरराष्ट्रीय सुपरमॉडल्स के साथ एक ग्लोबल ब्यूटी ब्रांड की एंबेसडर के रूप में रैंप वॉक किया। इस आयोजन से ऐश्वर्या की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

पेरिस में हो रहे फैशन वीक में ऐश्वर्या की इस इंट्री ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें ‘अटर्नर क्वीन ऑफ रनवे’ क्यों कहा जाता है। ऐश्वर्या राय ने इस फैशन वीक में अपनी तैयारी से दर्शकों का मन मोह लिया।
फैशन वीक 2025 में एक्ट्रेस ने हीरे जड़ित एक खूबसूरत ब्लैक आउटफिट में कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अपने जिस पहनावे से मंत्रमुग्ध कर दिया उसे भारत के मशहूर डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है।
इस ड्रेस की आस्तीन और कोट के पिछले हिस्से पर 10 इंच के हीरे की कढ़ाई वाले कफ इसकी खासियत है। इसे एक शाही रूप देने वाले कोट पर लगे बटन-डाउन फ्रंट के अलावा कपड़े की हल्की चमक ने इसे और भी ख़ास बना दिया है। ऐश्वर्या ने अपने लुक को और दिलकश बनाने के लिए एक बड़े हीरे और पन्ने के ब्रोच की भी मदद ली है। साथ ही उनका बोल्ड टच मेकअप उनके प्रेसेंटेशन और और भी शानदार बना रहा है। लाल लिपस्टिक की सजावट के साथ ऐश्वर्या ने रैंप पर अपनी स्टाइलिश वॉक से जब नमस्ते के साथ अभिवादन किया तो यह लम्हा लोगों के दिलों में उनकी खास बना गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, ऐश्वर्या ने एक ब्रांड के साथ अपने लंबे जुड़ाव के बारे में बात करते हुए बताया- ‘पेरिस फैशन वीक में रनवे पर चलना हमेशा व्यक्तित्व और अभिव्यक्ति की खूबसूरती की याद दिलाता है। मेरे लिए दो दशकों से भी ज्यादा समय से इस ब्रांड का परिवार का हिस्सा होना, एक सहयोग से कहीं बढ़कर है।
पेरिस फैशन वीक में बॉलीवुड और हॉलीवुड का अद्भुत मेल देखने को मिला। जहां ब्रिटिश एक्ट्रेस सिमोन एश्ले और ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस में फैशन वीक के दौरान एक रियूनियन पल साझा किया। बताते चलें कि ऐश्वर्या 2004 से एक ब्रांड की एंबेसडर हैं। उन्होंने अन्य ब्रांड एंबेसडरों के साथ भी गहरी दोस्ती बनाई है।













