21 बरस बाद एक बार फिर भारतीय सुंदरी के सिर सजा ‘मिसेज वर्ल्ड’ का ताज

लास वेगास: 21 साल बाद अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में ‘मिसेज वर्ल्ड’ का ताज एक बार फिर किसी भारतीय सुंदरी के सिर पर सज गया है। अमेरिका के लास वेगास में आयोजित ब्यूटी पेजेंट में सरगम ​​कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है।

21 बरस बाद एक बार फिर भारतीय सुंदरी के सिर सजा 'मिसेज वर्ल्ड' का ताज

वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिता में 63 देशों की विवाहित महिलाओं ने भाग लिया और विभिन्न चरणों के बाद भारत की सरगम ​​कौशल को मिसेज वर्ल्ड 2022 घोषित किया गया।

यह दूसरी बार है जब भारत ने मिसेज वर्ल्ड का ताज जीता है, इससे पहले डॉ. अदिति गुत्रिकर ने 2001 में खिताब जीता था।

ज्यूरी पैनल में भारतीय अभिनेत्री सोहा अली खान, पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गुत्रिकर, विवेक ओबेरॉय और मोहम्मद अजहरुद्दीन भी शामिल थे।

सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है और कुछ समय के लिए शिक्षण कार्य भी किया है। उन्होंने 2018 में एक भारतीय नौसेना अधिकारी से शादी की थी।

इस पेजेंट का नाम पहले ‘मिसेज अमेरिका’ था, बाद में नाम बदलकर ‘मिसेज वुमेन ऑफ द वर्ल्ड’ कर दिया गया, 1988 में इसे मिसेज वर्ल्ड नाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *