अफगानिस्तान: सिलसिलेवार बम धमाकों से दहला काबुल, पुलिस हेड क्वार्टर भी निशाने पर

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को कई जगहों पर धमाके हुए. ये धमाके काबुल के कला-ए-फतुल्लाह इलाके में हुए हैं. स्थानीय मीडिया के अनुसार, मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि काबुल में तीन से पांच अलग जगहों पर धमाके हुए हैं. धमाकों में कई लोगों के घायल होने की खबर है.

जिन अलग-अलग जगहों पर धमाका हुआ है उनमें से एक पुलिस हेड क्वार्टर भी है. काबुल के PD13 पुलिस हेडक्वार्टर में धमाके और गोलीबारी की आवाज़ सुनाई दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *