‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले दिन बिके एक करोड़ के टिकट

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और फिल्म को पहले दिन जनता से शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले दिन बिके एक करोड़ के टिकट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ शहरों में मेगा एक्शन फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और पहले दिन ही 33 हजार से ज्यादा टिकट बुक हो गए हैं, जिससे एक करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई है।

‘टाइगर 3’ इस दिवाली 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज की जा रही है।

यह एक्शन और जासूसी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है और इससे पहले 2012 में ‘एक था टाइगर’ और 2017 में ‘टाइगर जिंदा है’ आई थी।

यशराज की स्पाई यूनिवर्स बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर सिरीज बन चुकी है, जिसमें ऋतिक रोशन की ‘वार’ और शाहरुख खान की ‘पठान’ ने हिंदी सिनेमा में धमाल मचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *