बदलेगा यूपी में सेलेबस, विदेशी भाषा,राष्ट्रवाद-देशभक्ति होंगे शामिल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्य नाथ कई बड़े फैसले ले चुके हैं। एंटी-रोमियो स्क्वैड, अवैध बूचड़खाने, किसानों की कर्ज माफी, सरकारी गेहूं खरीद इत्यादि फैसले मीडिया की सुर्खियों में रहे हैं। Adityanath

Adityanath

इसी कड़ी में योगी आदित्य नाथ अब प्रदेश के शिक्षा संस्थानों की जर्जर हालत को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लेने वाले हैं।

ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 11वीं-12वीं में एक विदेशी भाषा पढ़ाने का इरादा जताया है।

बुधवार (पांच अप्रैल) को सीएम आदित्य नाथ ने दूरदर्शन को दिए इंटरव्यू में कहा कि इससे यूपी के छात्रों को रिसर्च शुरू करने से पहले किसी विदेशी यूनिवर्सिटी में तीन महीने नहीं बिताने होंगे।

सीएम आदित्य नाथ ने दूरदर्शन को दिए अपने टीवी इंटरव्यू में कहा कि प्रदेश के स्कूलों के पाठ्यक्रम में “राष्ट्रवाद”, “देशभक्ति” और “संस्कृति” शामिल किए जाएंगे।

सीएम आदित्य नाथ ने इंटरव्यू में कहा कि प्रदेश के स्कूलों में केवल 120 दिन कक्षाएं चल रही हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग को कम से कम 220 दिन कक्षाएं चलाए जाने का निर्देश दिया है।  सीएम आदित्य नाथ ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र से यूपी की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लोगों को दिखने लगेगा।

इंटरव्यू में हिंदू राष्ट्र से जुड़े सवाल के जवाब में योगी आदित्य नाथ ने कहा कि “हिंदू राष्ट्र” का विचार अवधारणा के स्तर पर गलत नहीं है।

सीएम आदित्य नाथ ने कहा, “यदि राष्ट्र और रास्ता लोगों के जीवन शैली को बेहतर बनाने में मदद करें तो हमें उसे स्वीकार करने में हिचकना नहीं चाहिए।”

प्रदेश की नई उद्योग नीति पर बोलते हुए सीएम आदित्य नाथ ने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि लोगों में सुरक्षा और निवेश का माहौल तैयार हो सके।

योगी आदित्य नाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगपतियों को सभी तरह की सुविधाएं देगी लेकिन उन्हें 90 प्रतिशत नौकरियां प्रदेश के युवाओं को ही देनी होगी ताकि यहां से दूसरे प्रदेशों में होने वाला पलायन रुक सके।

सीएम आदित्य नाथ ने कहा कि प्रदेश के अधिकारियों को 90 दिन का लक्ष्य दिया गया है और हर विभाग को सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रगति रिपोर्ट देनी होगी।

सीएम आदित्य नाथ ने कहा कि सरकार ने सभी अपराधियों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं चाहे वो किसी भी राजनीतिक दल, धर्म या जाति से जुड़े हों। सीएम आदित्य नाथ ने कहा, “चेहरा देखकर कार्रवाई मत करिए…अपराधी को अपराधी की तरह ट्रीट करिए।”

www.naqeebnews.com

# Adityanath

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *