रिलीज से पहले ही आदिपुरुष का कलेक्शन हुआ 430 करोड़

सैफ अली खान, प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष ने रिलीज होने से पहले ही बम्पर कमाई कर ली है। ये फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में आ रही है।

रिलीज से पहले ही आदिपुरुष का कलेक्शन हुआ 430 करोड़

फिल्म आदिपुरुष को लेकर फ़िल्मी पंडितों का कहना था कि रिलीज़ के 3 दिन में ही ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से इस फिल्म को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब हालात ये हैं कि फिल्म के मेकर्स ने फिल्म रिलीज से पहले ही आदिपुरुष के प्रोडक्शन अमाउंट की लगभग रिकवरी कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 500 करोड़ के बजट से बनी आदिपुरुष ने अपनी रिलीज से पहले 432 करोड़ की रिकवरी कर ली है। ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने नॉन थिएट्रिकल रेवेन्यू से 247 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसके अलावा सैटेलाइट राइट्स, म्यूजिक राइट्स और डिजिटल राइट्स सहित सहायक अधिकार से फिल्म ने अपनी बाकी लागत रिकवर कर ली है। ये भी क़यास लगाया जा रहा है कि ये फिल्म साउथ में रिलीज के बाद करीब 185 करोड़ रुपए तो कमा ही लेगी।

इस फिल्म को लेकर माना जा रहा है कि फिल्म का हिंदी वर्जन रिलीज के 3 दिन के अंदर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकता है। देखते हैं ये कितना सही साबित होता है।

बताते चलें प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष रामायण पर आधारित है। इस फिल्म में प्रभास और कृति सेनन पहली बार स्क्रीन पर साथ दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *