मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री काजोल‘स्वच्छ आदत स्वच्छ भारत’की ब्रांड एंबेसडर बन गयी है। काजोल ‘स्वच्छ आदत स्वच्छ भारत’ पहल की एडवोकेसी एंबेसडर नियुक्त हुई हैं।

काजोल ने ट्विटर के जरिए लोगों से स्वच्छता दूत बनने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में योगदान देने का आग्रह किया हैं। काजोल ने कहा, हिंदुस्तान यूनिलीवर की पहल स्वच्छ आदत स्वच्छ भारत ‘हाथ मुंह बम’ के लिए एडवोकेसी एंबेसडर के रूप में चुना जाना बड़े सम्मान की बात है।
उन्होंने कहा कि मै लोगों से स्वच्छता दूत बनने और बेहतर कल के निर्माण में योगदान देने का आग्रह करती हूं। आपको बता दें कि काजोल फिल्म इंडस्ट्री में उन अभिनेत्रियों में शुमार की जाती है जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से लाखों दिलों पर खास पहचान बनाई हैं।













