नयी दिल्ली 26 फरवरी : देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सर्वाधिक 4,902 सक्रिय मामले बढ़े हैं जबकि इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित केरल में इन मामलों में 989 की गिरावट आयी है।
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़े हैं जिनमें सर्वाधिक संख्या महाराष्ट्र में रही लेकिन सक्रिय मामलों में दूसरे स्थान पर स्थित केरल में इस दौरान इनमें सर्वाधिक गिरावट आयी है। वर्तमान में महाराष्ट्र में 65,461 और केरल में 52,164 सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र के बाद पंजाब में 272, मध्य प्रदेश में 165, गुजरात में 122 और हरियाणा में 99 मामले बढ़े हैं।
देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 16,577 नये मामले सामने आये और 12,179 मरीज स्वस्थ हुए जिससे सक्रिय मामले 4,278 बढ़ गये।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 16,577 नये मामले सामने आये और 12,179 मरीज स्वस्थ हुए जिससे सक्रिय मामले 4,278 बढ़ गये। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 63 हजार 491 हो गया है वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ सात लाख 50 हजार 680 हो गयी है। सक्रिय मामले बढ़कर एक लाख 55 हजार 986 हो गये हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान 120 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 56 हजार 825 हो गया है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है-
राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ……..मौत
अंडमान-निकोबार–2———4952—–62
आंध्र प्रदेश—— 611——- 881806—7168
अरुणाचल प्रदेश–3——— 16777—- 56
असम———-1623——–214770—1091
बिहार———- 478——–260401—1539
चंडीगढ़ ——–279——– 20960—–351
छत्तीसगढ़ ——-2865 ——-305214—3821
दादरा- नगर हवेली
दमन-दीव——- 5———– 3398—– 2
दिल्ली——— 1169——– 626519—-10905
गोवा———- 532———-53449—–791
गुजरात——–1991———262172—- 4408
हरियाणा ——-1054———-266166——3043
हिमाचल प्रदेश—244——— 57260——995
जम्मू-कश्मीर —-820———-123426—–1955
झारखंड——– 467———-118241—– 1087
कर्नाटक ——-5595———-931725—– 12316
केरल ———52164——–992372—— 4150
लद्दाख——– 56————9628———130
लक्षद्वीप——-86————244———-1
मध्य प्रदेश—-2435———-254387——3859
महाराष्ट्र—— 65461———2012367—–51993
मणिपुर——–40———— 28840——- 373
मेघालय——-20————-13793——–148
मिजोरम——-27———— 4382——— 10
नागालैंड——13————-12094———-91
ओडिशा——-609———– 334400——-1915
पुड्डुचेरी ——196———– 38814——– 667
पंजाब ——-3870————170713——-5799
राजस्थान—–1208———–315936——- 2785
सिक्किम ——43———— 5955———-135
तमिलनाडु—- 4053———-833560——-12483
तेलंगाना—— 1910——— 294911——–1632
त्रिपुरा ———32———–32984——— 391
उत्तराखंड ——491———94850——-1690
उत्तर प्रदेश—–2182———592327——-8723
पश्चिम बंगाल—3353——– 560887——-10260
कुल———-155986—— 10750680—–156825