भारत पर दो हफ्ते के अंदर हमला कर सकता है चीन : चीनी मीडिया

भारत पर दो हफ्ते के अंदर हमला कर सकता है चीन : चीनी मीडियाभारत पर दो हफ्ते के अंदर हमला कर सकता है चीन : चीनी मीडियावह दो हफ्तों के अंदर छोटे स्तर का सैन्य ऑपरेशन चलाने की तैयारी कर रहा है।


बीजिंग/नई दिल्ली। भारत-चीन-भूटान सीमा पर डोकलाम में जारी तनाव के बीच चीनी विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि भारतीय सेना को पीछे हटाने के लिए चीन सैन्य कार्रवाई कर सकता है। स्थानीय मीडिया में इन एक्सपर्ट के हवाले से कहा गया है कि चीन भारतीय सेना की तैनाती को बहुत दिनों तक बर्दाश्त नहीं करेगा। वह दो हफ्ते के अंदर छोटे स्तर का सैन्य ऑपरेशन चलाने की तैयारी कर रहा है।

 

चीन में इंस्टिट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन्स ऑफ द शंघाई अकादमी ऑफ सोशल साइंसेस के रिसर्च फेलो हू जियोंग के मुताबिक डोकलाम में भारतीय सेना की तैनाती को लेकर चीन में हर दिन हलचल बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को भी वहां छह मंत्रालयों व सेना से जुड़े संस्थानों की हाईलेवल मीटिंग हुई।

चीन भारत से कह चुका है कि वह अपनी सेना पीछे हटाए, लेकिन भारत कह रहा है कि वह अपनी जमीन पर खड़ा है, इसलिए सेना पीछे हटाने का सवाल नहीं। चीन यह आरोप भी लगा रहा है कि भारत, भूटान के बहाने चीन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *