लखनऊ में ई-बसों से करीब 15 हजार यात्रियों को मिलेगी राहत

राजधानी में ई-बसों की सुविधा बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 42 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इनमें से 34 राजधानी के चार रूटों पर सवारी सुविधा देंगी। इस सुविधा से करीब 15 हजार यात्रियों को सहूलियत मिल सकेगी। इसमें से आठ बसें कानपुर में चलेंगी।

लखनऊ में ई-बसों से करीब 15 हजार यात्रियों को मिलेगी राहत

लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक पल्लव बोस ने बताया कि अभी लखनऊ के 22 मार्गों पर 105 ई-बसें चल रही हैं। इनसे रोजाना 35 से 40 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। अब बेड़े में 34 और ई-बसें शामिल हो जाने से दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इन नई इलेक्ट्रिक बसों में आज से सफर किया जा सकेगा। इन्हें विराजखंड बस स्टैंड से पीजीआई वाया अहिमामऊ, लू-लू मॉल, तेलीबाग रूट पर चलाये जाने की योजना थी जिसे निरस्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर अब लखनऊ से नैमिष का रूट जोड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *