अंबाला से शुरू होगी अभय सिंह चौटाला की किसान ट्रैैक्टर यात्रा

चंडीगढ़ 14 जनवरी : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी ट्रैक्टर किसान यात्रा शुरू करेंगे।

ये यात्रा कल 15 जनवरी से अम्बाला से शुरू होगी।

यह जानकारी देते हुए श्री चौटाला ने आज यहां बताया कि वह यात्रा के पहले चरण में पहले दिन अम्बाला से यात्रा शुरू कर पेहवा, कैथल होते हुए नरवाना पहुंचेंगे जहां रात्रि विश्राम होगा। शनिवार को उचाना, जींद, गोहाना व सोनीपत होते हुए सिंघु बॉर्डर पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 20 जनवरी को तोशाम से किसान ट्रैक्टर यात्रा शुरू कर बाढड़ा, कादमा, दालमवास होते हुए महेंद्रगढ़ पहुंचेंगे जहां रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन 21 जनवरी को नारनौल, रेवाड़ी होते हुए मसानीपुर बैराज धरना स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी इस यात्रा का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोेगों से किसान आंदोलन से जुड़ने का आह्वान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *