आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का 59वां मुकाबला है। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

लखनऊ और आरसीबी के बीच मुकाबले को लेकर क्या फैसला लिया जाएगा, इसे लेकर आईपीएल की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
बताते चलें कि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच रद्द होने के बाद माना जा रहा था कि लखनऊ और आरसीबी मैच पर कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। इस पर आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने जवाब दिया है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की बैठक हुई।
इससे पहले अरुण धूमल बता चुके हैं कि वह भारत सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। सरकार की तरफ से जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।
आज के मैच में लखनऊ की कप्तानी की ज़िम्मेदारी ऋषभ पंत और बेंगलुरु की कप्तानी की ज़िम्मेदारी रजत पाटीदार निभाएंगे।
एलएसजी को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो उसे इस मैच में जीत हासिल करनी होगी। वहीँ इस मैच में जीत दर्ज कर आरसीबी की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्तिच करने की पूरी कोशिश करेगी।
लखनऊ की टीम ने अब तक 11 मैच में 5 जीत चुकी है जबकि उसे 6 में हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह लखनऊ के पास 10 प्वाइंट्स है और उसकी पोजीशन नंबर 7 पर बनी हुई है।
आरसीबी 11 मैचों में 8 जीत चुकी है और 3 हारने के बाद उसके पास 16 अंक है। इस टीम को दूसरा स्थान मिला है।
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए दोस्ताना माहौल मुहैया कराती है। टी20 क्रिकेट में यहां का औसत स्कोर 173 है। इस पिच पर रन बनाना भी आसान है वहीं स्पिन गेंदबाज की बदौलत यह पिच गेंदबाज़ों को भी करतब दिखाने का मौका देती है।
बताते चलें कि लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक केवल 5 मैच खेले गए हैं। एलएसजी ने यहाँ जीत हासिल की है जबकि आरसीबी को 3 मैचों में जीत मिली है। आंकड़ों से पता चलता है कि दोनों टीमों के बीच होने वाली टक्कर कांटे की होगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग-11में एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान हैं।
इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-11 की बात करें तो फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा शामिल हैं।
इम्पैक्ट प्लेयर: लुंगी एनगिडी










