एक नई स्टडी से पता चला है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित मेडिकल स्क्राइब टूल डॉक्टरों के कीमती समय में बचत का योगदान दे रहे हैं। ऐसे में वे मरीज़ों के साथ ज़्यादा समय बिता सकेंगे।

डॉक्टरों को पेपरवर्क में समय बचाने में मदद करने वाले एआई टूल्स मुख्य रूप से एआई मेडिकल स्क्राइब और क्लिनिकल डॉक्यूमेंटेशन असिस्टेंट हैं। ये टूल्स मरीज़-डॉक्टर की आम बातचीत से क्लिनिकल नोट्स और समरी बनाने को ऑटोमेट करने के लिए जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग का इस्तेमाल करते हैं।
टैंडम हेल्थ ने 177 हेल्थकेयर वर्कर्स का भी सर्वे किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे इस मेडिकल-ग्रेड AI टूल का इस्तेमाल कैसे करते हैं। स्टडी के मुताबिक, एआई स्क्राइब ने डॉक्टरों द्वारा पेपरवर्क पर बिताए जाने वाले समय को 6:69 मिनट से घटाकर 4:71 मिनट कर दिया है, जो लगभग 29% की कमी है। डॉक्टरों ने कहा कि इस टूल ने मरीजों पर उनका फोकस बढ़ाया है और साथ ही पेपरवर्क का प्रेशर भी काफी कम किया है।
यह डेटा स्वीडिश मेडिकल स्क्राइब कंपनी टैंडम हेल्थ ने जारी किया है। इस एनालिसिस में स्पेन, यूके और फ्रांस समेत कई यूरोपियन देशों के 1,300 से ज़्यादा मेडिकल प्रोफेशनल्स द्वारा इस एडवांस्ड एआई स्क्राइब टूल के इस्तेमाल की बात सामने आई है। इस तकनीक में तैयार किए गए 375,000 से ज़्यादा मेडिकल नोट्स शामिल थे।
कंपनी के मुताबिक, पेपरवर्क को ऑटोमेट करने से न सिर्फ डॉक्टरों और हेल्थ स्टाफ की थकान कम हो सकती है, बल्कि हेल्थकेयर सिस्टम को ह्यूमन रिसोर्स की कमी जैसी बड़ी समस्याओं से निपटने में भी मदद मिल सकती है।














