एआर रहमान के तीन दशक के संगीत कैरियर के नाम पर होगा एक फिल्म फेस्टिवल

मुंबई: अपनी आवाज़ और संगीत की बदौलत दिलों पर राज करने वाले अल्लाह रक्खा रहमान के मेलोडी करियर के तीन दशक पूरे होने पर उनके सम्मान एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजित किया जाएगा।

एआर रहमान के तीन दशक के संगीत कैरियर के नाम पर होगा एक फिल्म फेस्टिवल

इस बेहतरीन गायक और जादूगर म्युज़ीशियन के 30 साल के शानदार संगीत करियर को श्रद्धांजलि देने के लिए पीवीआर सिनेमाज द्वारा ‘एआर रहमान फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन किया जाएगा।

यह फिल्म महोत्सव 4 अगस्त से 9 अगस्त तक चेन्नई और कोयम्बटूर में आयोजित किया जाएगा और अल्लाह रक्खा रहमान के चाहने वाले इसमें शिरकत कर सकेंगे।

एआर रहमान ने इस खबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की और अपने सभी फैंस का शुक्रिया भी अदा किया।

अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उनके 30 साल के संगीत करियर में लोगों के प्यार और समर्थन ने उनकी बहुत मदद की है और वह इसके लिए बहुत आभारी हैं।

फिल्म निर्माता मणिरत्नम ने 1992 की फिल्म ‘रोजा’ से एआर रहमान को लॉन्च किया और उन्होंने अपनी अपार प्रतिभा से भारतीय संगीत उद्योग में क्रांति ला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *