एक खामोश एक डार्क कॉमेडी है फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’

फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ को एक डार्क कॉमेडी कॉन्सेप्ट के तहत बनाया गया है। इस फिल्म का हर सीन सिर्फ एक्सप्रेशन के दम पर कहानी को आगे बढ़ाता है।

एक खामोश एक डार्क कॉमेडी है फिल्म 'उफ्फ ये सियापा'

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म की कहानी केसरी लाल सिंह (सोहम शाह) के इर्द-गिर्द घूमती है। केसरी लाल एक साधारण और भोला-भाला इंसान है। उसकी पत्नी पुष्पा (नुसरत ) उसे पड़ोसन कमिनी (नोरा फतेही) से फ्लर्ट करने का इल्जाम लगाकर घर छोड़ देती है।

जी अशोक ने फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ का निर्देशन किया है। इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। संगीत ए आर रहमान का है। यह फिल्म गानों से ज़्यादा बैकग्राउंड स्कोर और साउंड इफेक्ट्स से दर्शकों पर असर डालेगी।

बेगुनाही साबित करने की कोशिश में अचानक लाल सिंह के घर से एक लाश बरामद होती है। मामला यहीं नहीं रुकता और जल्दी ही दूसरी लाश भी सामने आ जाती है। केसरी की जिंदगी इन झमेलों में पूरी तरह उलझ जाती है। इस गड़बड़झाले में इंस्पेक्टर हसमुख (ओमकार कपूर) की एंट्री होती है। अब कहानी में रंग भरने के लिए एक और किरदार का इज़ाफ़ा हो जाता है।

फिल्म में सोहम शाह और नुसरत भरूचा के अलावा नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेता शारीब हाशमी भी एक अहम किरदार में नजर आएंगे। वैसे तो सोहम शाह गंभीर एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस फिल्म में उनकी मासूमियत और बेबस कॉमिक टाइमिंग का लगा ही अंदाज़ है।

नुसरत भरुचा के लिए यह साल बेहद खास साबित हुआ है क्योंकि यह उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी ‘छोरी 2’ आ चुकी है। नोरा फतेही भी साल 2025 में तीसरी बार बड़े पर्दे पर नज़र आने वाली हैं। उन्हे अभिषेक बच्चन की ‘बी हैप्पी’ और कन्नड़ थ्रिलर ‘केडी– द डेविल’ में दर्शक देख चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *