उत्तर प्रदेश में भारी बरसात का दौर अभी रुका नहीं है। हालाँकि बीते दिन अपेक्षाकृत कम जिलों में बारिश हुई है। अगले दिनों में भारी बारिश का अनुमान जारी किया गया है।

मानसूनी बारिश का ज़ोर उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में जारी है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र और अरब सागर से आ रही नमी की वजह से मानसून में मजबूती आई है। माैसम विभाग की ओर से बुधवार को यूपी के पूर्वांचल और तराई के 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मंगलवार को पश्चिमी तराई के हिस्से में अच्छी बारिश हुई। प्रदेश के 29 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। कल यानी 14 अगस्त से पूर्वी यूपी में बारिश का ज़ोर घटेगा जबकि पश्चिमी यूपी में इसके बाद भी बारिश के आसार हैं।
14 अगस्त को प्रदेश भर में अच्छी बारिश की परिस्थितियां बन सकती हैं। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के, मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम की सक्रियता और पूर्वा हवाओं में पर्याप्त नमी के के चलते बुधवार को पूर्वांचल और तराई में भारी बारिश देखने को मिलेगी।
- अगले दो दिनों के लिए 44 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
- गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना
- लखनऊ, बरेली, पीलीभीत, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी सहित कई जिलों में खतरा
- निम्न दबाव क्षेत्र बनने से मौसम प्रणाली सक्रिय
वभाग ने जिन इलाक़ों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें गोरखपुर सहित देवरिया, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत एवं आसपास के इलाकों शामिल हैं।
भारी बारिश का येलो अलर्ट वाले इलाक़े की बात करें तो लखनऊ सहित सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।
इसके अलावा भी बांदा, चित्रकूट, काैशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाक़े भी इसी श्रेणी में आते हैं।













