टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में वेस्टइंडीज़ 27 रन पर ऑलआउट हो गई। ये टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे कम स्कोर है। इस स्कोर के बाद क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक आपात बैठक बुलाई है।

क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा बुलाई गई इस आपात बैठक में दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा, क्लाइव लॉयड और विव रिचर्ड्स को बुलाया है। यह बैठक इसलिए बुलाई गई है ताकि तीनों अनुभवी शिवनारायण चंद्रपॉल, डेसमंड हेन्स और इयान ब्रैडशॉ के साथ क्रिकेट रणनीति और टीम के हालिया बेहद निराशाजनक प्रदर्शन का आकलन करें।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज को न सिर्फ 3-0 से सीरीज में करारी शिकस्त मिली बल्कि हर मैच तीन दिन के अंदर ही खत्म हो गया। तीसरे और आखिरी टेस्ट में प्रदर्शन इतना खराब रहा की टीम 14.3 ओवर में सिर्फ 27 रन पर ऑलआउट हो गई।
यह टेस्ट इतिहास का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले 1955 में न्यूजीलैंड द्वारा बनाए गए 26 रन से केवल एक रन ज्यादा था। इसके ये वेस्टइंडीज के पिछले न्यूनतम स्कोर 47 रन से भी काफी कम था।
शर्मनाक स्कोर में इज़ाफ़ा करने वाले इस मैच में वेस्टइंडीज की पारी में एक अनचाहा रिकॉर्ड ये भी बन गया कि ऐसा पहली बार हुआ जब किसी टीम के एक टेस्ट पारी में सात खिलाड़ी शून्य पर आउट हो गए। साथ ही शीर्ष छह बल्लेबाजों ने केवल छह रन बनाए। यह स्कोर टेस्ट इतिहास में अब तक के सबसे कम रन था।
क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष डॉक्टर किशोर शैलो ने धैर्य रखने का आग्रह किया और टीम के पुनर्निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों में निवेश शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
डॉक्टर किशोर ने स्वीकार किया है कि हालिया हार वेस्टइंडीज क्रिकेट समुदाय में कई रातों की नींद हराम कर देंगी। एक बयान में शैलो ने कहा कि हर वेस्ट इंडीज क्रिकेट प्रशंसक की तरह, मुझे भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया टेस्ट हार का दर्द महसूस हुआ। हम में से कई लोगों के लिए, जिनमें खिलाड़ी भी शामिल हैं, आगे कुछ रातें नींद से भरी होंगी, जिन्हें मैं जानता हूं कि इस नुकसान का उतना ही गहरा एहसास है।
शैलो ने स्पष्ट किया कि लारा, रिचर्ड्स और लॉयड को आपात बैठक में बुलाना केवल औपचारिक नहीं है, बल्कि वे वेस्ट इंडीज क्रिकेट के विकास के अगले चरण को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अपनी बात में कहा- ‘आगे का रास्ता हमारी परीक्षा लेगा, लेकिन मुझे अपने खिलाड़ियों की प्रतिभा और प्रतिबद्धता पर पूरा भरोसा है।
बताते चलें कि 21 जुलाई से वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सिरीज खेली जाएगी। फिर पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर अगस्त में टेस्ट मैच होना है।
