पहले नॉमिनेशन के 35 साल बाद टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर

हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज को फिल्मों में उनके योगदान के लिए 2025 के गवर्नर अवार्ड्स में मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार 16 नवंबर को लॉस एंजिल्स में रे डॉल्बी बॉलरूम में एक समारोह के दौरान दिए जाएंगे।

पहले नॉमिनेशन के 35 साल बाद टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर

दुनियाभर के दर्शकों के बीच मिशन इम्पॉसिबल जैसी सीरीज से अपनी लोकप्रियता के पायदान चढ़ने वाले टॉम क्रूज आखिरकार अब अपना पहला ऑस्कर हासिल कर सकेंगे।

फिल्म अकादमी की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक़, अभिनेता टॉम क्रूज सहित कोरियोग्राफर डेबी एलन और ‘डू द राइट थिंग’ के प्रोडक्शन डिजाइनर व्यान थॉमस को गवर्नर्स अवार्ड्स में मानद ऑस्कर से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

अकादमी की अध्यक्ष जेनेट यांग ने एक बयान में कहा है कि इस साल के गवर्नर्स अवार्ड्स में चार महान व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनके असाधारण करियर और हमारी फिल्म मेकिंग कम्यूनिटी के लिए उन्होंने योगदान दिया है।

ऐसे में दर्शक ध्यान रखें कि टॉम को ये सम्मान उनके शानदार स्टंट के लिए नहीं दिया जा रहा है। वहीँ डॉली पार्टन को शिक्षा के क्षेत्र में दशकों से किए जा रहे उनके योगदान के लिए जीन हर्शोल्ट ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से भी सम्मानित किया जाएगा।

टॉम क्रूज को अपना पहला ऑस्कर नॉमिनेशन मिलने के पैंतीस साल बाद मिल रहा है। वही एक और दिलचस्प बात ये है कि अब तक इनमें से ज्यादा लोगों ने कोई ऑस्कर नहीं जीता है।

बताते चलें कि 62 वर्षीय क्रूज को चार बार नॉमिनेशन मिला है जिनमे से दो बार ‘बॉर्न ऑन द फोर्थ ऑफ जुलाई’ और ‘जेरी मैगुइरे’ में बेस्ट एक्टर के लिए, एक बार ‘मैगनोलिया’ में सपोर्टिंग एक्टर के लिए और एक बार ‘टॉप गन: मेवरिक’ के लिए बेस्ट फिल्म के लिए चुने गए हैं। उन्होंने कोरोनावायरस महामारी के दौरान थिएटर फिल्मिंग और बड़े पैमाने पर हॉलीवुड प्रोडक्शन का भी सपोर्ट किया है।

पिछले कुछ सालों में सात इवेंट्स की कोरियोग्राफी करने वाले 75 साल के एलन को कभी भी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट नहीं किया गया था मगर उन्होंने ऑस्कर शो में एक खास रोल निभाया है।

प्रोडक्शन डिजाइनर हैं,थॉमस की फिल्में अक्सर बेस्ट पिक्चर के लिए नॉमिनेट होती हैं, यहां तक ​​कि रॉन हॉवर्ड की ‘ए ब्यूटीफुल माइंड’ के लिए एक बार जीत भी हासिल की है। थॉमस को फिल्म निर्माता स्पाइक ली के साथ उनके लंबे कोलेबोरेशन के लिए जाना जाता है। ‘शीज गॉट्टा हैव इट’ और ‘मैल्कम एक्स’ से लेकर ‘दा 5 ब्लड्स’ तक।

वहीँ बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए दो बार नॉमिनेट पार्टन को ‘9 टू 5’ और 2006 में फिल्म ‘ट्रांसअमेरिका’ से ‘ट्रैवलिन थ्रू’ के लिए जाना जाता है। लेकिन उनका सम्मान डॉलीवुड फाउंडेशन और लिटरेचर ‘डॉली पार्टन की कल्पना लाइब्रेरी’ जैसे ऑर्गेनाइजेशन के माध्यम से सालों से उनके मानवीय प्रयासों का जश्न मनाता है।

इन पुरुस्कारों के लिए जीतने वाले का सिलेक्शन फिल्म अकादमी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा किया जाता है। पिछले साल के विजेताओं में दिवंगत क्विंसी जोन्स, बॉन्ड निर्माता बारबरा ब्रोकोली और माइकल जी विल्सन, फिल्म निर्माता रिचर्ड कर्टिस और कास्टिंग डायरेक्टर जूलियट टेलर सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *