नाइजर तथा चाड की सेना ने 38 आतंकवादियों को मार गिराया

नियामे। नाइजर तथा चाड के सैनिकों ने इस सप्ताह के प्रारंभ में नाइजर के दो सीमावर्ती कस्बों में अल शबाब के हमले के बाद उसके विरूद्ध की अपनी कार्रवाई में नाइजीरिया के अल शबाब आतंकी संगठन के 38 आतंकवादियों को मार गिराया। यह जानकारी आज नाइजर की सेना ने दी ।
अल शबाब के आतंकवादियों के विरूद्ध दोनों देशों के सैनिकों की कार्रवाई में उनके दो सैनिक घायल हो गये । सेना ने यह कार्रवाई सोमवार को लेक चाड के पास के गांवों में की।

niger-soldiers-kill

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *