इजराइल ने ईरान में दर्जनों जगहों पर हवाई हमले किए

इजराइल द्वारा ईरान में दर्जनों जगहों पर हवाई हमले किए जाने का समाचार है। राजधानी तेहरान के उत्तर-पूर्व में जोरदार धमाके सुने गए और कुछ जगहों से धुएं के बादल उठते देखे गए।

इजराइल ने ईरान में दर्जनों जगहों पर हवाई हमले किए

इजरायली सेना ने इसे ऑपरेशन राइजिंग लायन नाम दिया है। बताया जा रहा है कि इस हमले के पीछे ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाना मक़सद था। जवाब में ईरान ने इजरायल और अमरीकी ठिकानों पर जवाबी हमले की धमकी दी है।

इजरायल और ईरान में युद्ध के आगाज के साथ मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है इजरायल ने ईरान पर सैन्य हमला कर दिया है। इजरायल द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों और न्यूक्लियर ठिकानों पर आज शुक्रवार की सुबह हमला किया गया।

ईरानी संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रतिनिधि इब्राहिम रेजाई ने ईरान द्वारा जवाबी हमले की चेतावनी देते हुए कहा है कि तेल अवीव की कार्रवाई का पूरा जवाब दिया जाएगा।

ईरान सरकार ने देशभर में इमरजेंसी लागू कर दी है। माना जा रहा है कि इजरायल के हमले में ईरान के आर्मी चीफ और टॉप न्यूक्लियर वैज्ञानिकों के मारे जाने की खबर है।

ईरानी सरकारी मीडिया की तरफ से साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में अपार्टमेंट की इमारतों में आग लगी हुई नज़र आ रही है। ईरान के नतांज न्यूक्लियर साइट्स से धुएं का बड़ा गुबार निकल रहा है। इमारतों के बाहर सड़क पर बड़ी भीड़ देखी जा सकती है।

ईरानी संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रतिनिधि इब्राहिम रेजाई ने ईरान द्वारा जवाबी हमले की चेतावनी देते हुए कहा है कि तेल अवीव की कार्रवाई का पूरा जवाब दिया जाएगा।

इजराइल को हाई अलर्ट पर
ईरान द्वारा जवाबी बैलिस्टिक हमलों की धमकी के चलते इजराइल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने चेतावनी दी है कि इजराइल को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

ईरानी राष्ट्र को संबोधित करते हुए अयातुल्ला खामेनेई ने कहा कि ज़ायोनी राज्य ने हमारी भूमि के खिलाफ एक जघन्य अपराध किया है और आवासीय भवनों को निशाना बनाकर अपनी नीच प्रकृति का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि इजराइल के हाथ खून से सने हैं, ईश्वर की इच्छा से ईरानी सशस्त्र बलों की मजबूत भुजाएं इजराइल को दंडित किए बिना नहीं रुकेंगी।

अयातुल्ला खामेनेई ने पुष्टि की कि इजरायली हमले में कई कमांडर और वैज्ञानिक शहीद हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन कमांडरों और वैज्ञानिकों के उत्तराधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे और मिशन को जारी रखेंगे।

भारत और यूरोप के मध्य हवाई संपर्क अवरुद्ध
ईरान पर इज़रायली हमले के कारण भारत और यूरोप के मध्य हवाई संपर्क लगभग अवरुद्ध हो गया है। याद दिला दें कि पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र पहले से ही बंद था और अब ईरान और साथ लगे हुए क्षेत्रों में भी सवारी और माल ढोने वाले हवाई जहाज़ उड़ान नहीं भर सकेंगे। इस बीच अधिकतर फ्लाइट्स के कैंसिल होने का संचार है या फिर उन्हें खाड़ी के देशों में ग्राउंड किया गया है। कुछ विमानों को वापस लौटाया गया है जबकि कुछ का रूट बदल दिया गया है।

ईरान-इजरायल जंग को देखते हुए भारत में 16 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है। ईरान, सीरिया और तेहरान ने अपने-अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। एयर स्पेस बंद होने के कारण फ्लाइट डायवर्ट हुए हैं। इस बीच मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट भी वापस हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *