शंकर महादेवन के सुरों से आग़ाज़ और कोहली की छलकी आंखों वाले समापन ने आईपीएल 2025 को यादगार बना दिया

आरसीबी ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी पर जीत हासिल कर ली है। बल्लेबाज विराट कोहली का 18 बरस का इन्तिज़ार रंग लाया और फाइनल मुकाबले में उन्होंने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर यह जीत हासिल कर ली।

शंकर महादेवन के सुरों से आग़ाज़ और कोहली की छलकी आंखों वाले समापन ने आईपीएल 2025 को यादगार बना दिया

इससे भी यादगार लम्हे थे जब आईपीएल 2025 के फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सशस्त्र बलों को स्पेशल ट्रिब्यूट दिया गया। यह तस्वीरें भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुईं।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जिस समय आरसीबी ने इस जीत को हासिल किया उस लम्हे विराट कोहली भी खुद पर नियंत्रण न रख सके और ऐसा रोए की उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो हुई।

पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 रन से फाइनल जीतने के बाद कोहली ने अपने पूर्व साथी और दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स को गले लगाया। मैच के बाद अपनी बात करते हुए विराट कहा- ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह दिन आएगा। यह एक अद्भुत एहसास है। मेरे पास ऐसे क्षण हैं जब मैंने इसके विपरीत सोचा। मेरा दिल बैंगलोर के साथ है।’

आगे अपने बयान में कोहली ने कहा- ‘यह जीत प्रशंसकों के लिए है! मैंने इस टीम को अपनी युवावस्था, अपना सर्वश्रेष्ठ और अपना अनुभव दिया है। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इसके लिए अपना सबकुछ देने के बाद, आखिरकार आईपीएल जीतना… यह एक शानदार एहसास है।’

आईपीएल 2025 मुकाबले में टॉस से पहले की क्लोजिंग सेरेमनी भी हुई जहां भारतीय सेना को उनके शौर्य और पराक्रम के लिए ट्रिब्यूट दिया गया। बीसीसीआई की इस पहल ने जहाँ देशवासियों में जोश भर दिया वहीँ इस ट्रिब्यूट में गीतकार और संगीतकार शंकर महादेवन का जादू असर कर गया।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम शंकर मदेवन का गाय-‘सुनो गौर से दुनिया वालों बुरी नजर न हम पर डालो, सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी…’ गाने से गूंज उठा।
इस मैच में आरसीबी ने 190 रन बनाए जिसमे विराट कोहली, रजत पाटीदार की अगुवाई के साथ 43 रन बना कर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे।

बताते चलें कि जब इंडियन प्रीमियर लीग शुरू हुआ, तब कोहली ने बतौर युवा खिलाड़ी इस टीम के साथ शुरुआत की थी। कोहली ने अपना सर्वश्रेष्ठ समय इस टीम और खेल को दिया है। सबसे अनुभवी खिलाड़ी कोहली ने आखिरकार 18 साल बाद इस सफलता को हासिल किया। यही कारण था कि जीत के बाद वह आपमें ख़ुशी भरे आंसुओं को रोक न सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *