मेरे पिता जासूस और मां का अतीत ख़ुफ़िया था- जैकी चैन का खुलासा

हॉलीवुड के स्टार अभिनेता जैकी चैन ने एक अपनी ज़िंदगी से जुड़ा एक अहम खुलासा करते हुए सबको चौंका दिया है।

मेरे पिता जासूस और मां का अतीत ख़ुफ़िया था- जैकी चैन का खुलासा

71 वर्षीय अभिनेता जैकी चैन करीब तीन दशकों से हॉलीवुड से जुड़े हैं। वह 1995 से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हैं। जैकी चैन के दुनियाभर में लाखों प्रशंसक हैं। इस बीच उन्होंने अपनी जिंदगी के कई राज खोलते हुए दुनिया को चौंका दिया है।

एक इंटरव्यू में जैकी चैन ने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि यह मेरी फैमिली तस्वीर है। आगे उन्होंने कहा यह मेरे पिता चार्ल्स और मेरी मां लिली हैं। उनके मुताबिक़, उन्हें याद नहीं कि इस तस्वीर के वक्त उनकी उम्र कितनी थी?

स्टार अभिनेता ने कहा- “मेरे पिता चार्ल्स जासूस थे, मेरी मां का भी अतीत ख़ुफ़िया था, यह बात मुझसे बचपन में छिपाई गई थी और मेरा असली नाम चैन नहीं फंग है।

जैकी चैन ने आगे कहा कि मुझे अपने पिता के रहस्य के बारे में 40 की उम्र के बाद पता चला। एक दिन मैं गाड़ी चला रहा था और मेरे पिता मेरे साथ थे। उस दिन मुझे रहस्य का पता चला।

आगे उन्होंने यह भी बताया कि मेरे पिता ने मुझसे कहा- “बेटा, मैं बूढ़ा हो गया हूं। अगर मैं सो गया, तो शायद फिर कभी न उठूं। मुझे तुम्हें एक रहस्य बताना है। तुम्हारा असली नाम चैन नहीं, बल्कि फंग है।”

स्टार अभिनेता ने कहा कि मैं इस बात से बहुत हैरान था। मैं उस समय अपने पिता की बातें और सुनने की स्थिति में नहीं था।

जैकी चैन ने जैकी चैन एंड हिज लॉस्ट फैमिली नाम से एक डॉक्यूमेंट्री बनाई, जिसमें बताया गया कि उनके पिता 1940 के दशक के चीनी गृहयुद्ध के दौरान एक सरकारी जासूस के रूप में काम करते थे, जबकि उनकी मां का भी एक रहस्मयी अतीत था। वह एक अफीम तस्कर और जुआरी थीं।

अपनी मार्शल आर्ट स्किल्स के लिए दुनियाभर में मशहूर जैकी चैन को 1998 में आई कॉमेडी फिल्म ‘रश ऑवर’ ने इंटरनेशनल स्टार बना दिया था।

जैकी चैन के अगले प्रोजेक्ट का नाम है कराटे किड: लीजेंड्स, यह फिल्म सुपरहिट फ्रैंचाइज़ की छठी किस्त है। अभिनेता बहुप्रतीक्षित फ़िल्म में मिस्टर हान के रूप में अपनी भूमिका को दोहराएंगे, जिसमें राल्फ मैकचियो और जोशुआ जैक्सन सह-कलाकार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *