धरती पर नौ महीने बाद सकुशल लौटे एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की सकुशल वापसी ने विज्ञान की दुनिया में कामयाबी का एक नया अध्याय लिख दिया है। नौ माह अंतरिक्ष में गुज़ारने के बाद आखिरकार पृथ्वी पर इन लोगों की वापसी आज हो गई।

धरती पर नौ महीने बाद सकुशल लौटे एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर

इस टीम में नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के साथ बुच विलमोर, निक हैग और कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी धरती पर वापस आ गए हैं। उन्हें लाने वाले कैप्सूल ने भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3.27 बजे फ्लोरिडा के तट पर स्पलैशडाउन किया।

स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्रॉफ्टसे इन यात्रियों ने फ्लोरिडा के गल्फ कोस्ट में सुरक्षित लैंडिंग की। अंतरिक्ष से क्रू-9 ने 18 मार्च 2025 को भारतीय समयानुसार सुबह 10:35 बजे के करीब अपनी वापसी का सफर शुरू किया।

पृथ्वी की ओर लौटने के लिए ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने एक खास तरीका अपनाया, जिसके नतीजे में स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के वातावरण में सुरक्षित प्रवेश करने के साथ अपने निर्धारित स्थान पर पानी में लैंड कर सका।

लैंडिंग के बाद अंतरिक्ष यात्री निक हेग ने मिशन कंट्रोल को अपना पहला संदेश दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, हालाँकि ऑडियो थोड़ा अस्पष्ट था, लेकिन हेग को यह कहते हुए सुना जा सकता था कि क्रू (Crew) के सदस्य “grinning ear to ear” थे। इसका अर्थ है कि वे बहुत खुश थे।

इस सकुशल लैंडिंग के साथ ही सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को स्पेसक्राफ्ट से सुरक्षित निकाला गया। यहाँ से उन्हें नासा के ह्युमन स्पेसफ्लाइट ऑपरेशन्स के मुख्यालय, जॉनसन स्पेस सेंटर ले जाया गया। यह ह्यूस्टन में स्थित है।

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के पैतृक गाँव झुलासन में बुधवार को उनकी सुरक्षित वापसी का जश्न मनाया। गांववालों ने उनकी सकुशल वापसी के लिए आरती और प्रार्थनाएँ कीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *