ऑस्कर विनर और हैरी पॉटर की ऐक्ट्रेस मैगी स्मिथ का निधन

ब्रिटिश अभिनेत्री मैगी स्मिथ का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। स्मिथ ने 1969 के ब्रिटिश नाटक द प्राइम ऑफ मिस जेन ब्रॉडी में जेन ब्रॉडी की भूमिका के लिए ऑस्कर जीता था जबकि हैरी पॉटर में प्रोफेसर मैकगोनागल का किरदार निभाकर भारतीय दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। 

ऑस्कर विनर और हैरी पॉटर की ऐक्ट्रेस मैगी स्मिथ का निधन

उनके बेटों क्रिस लार्किन और टोबी स्टीफंस ने शुक्रवार को एक बयान जारी करके सूचना दी कि उनकी मां का आज सुबह लंदन के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह अपने पीछे दो बेटे और पांच पोते-पोतियां छोड़ गई हैं।

ऑस्कर विनर और करीब 70 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव मैगी को डाउनटन एबे में ग्रांथम की द हेज काउंटेस का रोल निभाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने हैरी पॉटर में प्रोफेसर मैकगोनागल का किरदार निभाकर दुनियाभर के दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई थी।

उनका पहला एकेडेमी अवॉर्ड नॉमिनेशन 1965 में लॉरेंस ओलिवियर के ओथेलो में डेसडेमोना की भूमिका निभाने के लिए रहा। साल 1969 की द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी के लिए उन्होंने अपना पहला ऑस्कर अवॉर्ड जीता। मैगी स्मिथ ने इस फिल्म में एडिनबर्ग स्कूल की एक स्टूडेंट का किरदार निभाया था।

दूसरा ऑस्कर उन्होंने 1978 की कॉमेडी ‘कैलिफोर्निया सूट’ के लिए अपनी परफॉर्मेंस के बल पर जीता। उन्होंने इस फिल्म में सपोर्टिंग एक्ट्रेस का किरदार निभाया था। अपनी बढ़ती उम्र के बावजूद मैगी स्मिथ ने पिछले साल तक फिल्मों और नाटकों में काम करना जारी रखा।

उन्होंने 2010 के ब्रिटिश ऐतिहासिक नाटक डाउनटाउन एबे में अपने काम से समकालीन दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई। वाइल्ड के ‘द इंपोर्टेंस ऑफ बीइंग अर्नेस्ट ऑन द वेस्ट एंड स्टेज’ में लेडी ब्रैकनेल बनकर भी वह छा गईं।

एडवर्ड एल्बी के नाटक ‘थ्री टॉल वुमेन’ और 2001 की ब्लैक कॉमेडी फिल्म ‘गोस्फोर्ड पार्क’ में भी उनकी परफॉर्मेंस को भरपूर सराहना मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *