कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर की रेप-हत्या केस का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के चार हजार से अधिक रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं।
इस हड़ताल का असर आज लखनऊ सहित प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में देखने को मिला। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी तथा अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेज का काम भी इस घटना से प्रभावित हुआ है।
कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में देशभर के रेजिडेंट डॉक्टरों ने न्याय की मांग के साथ हड़ताल की है। इस बीच आपातकालीन और ट्रामा जैसे विभाग में इसका असर नहीं पड़ा है दरअसल यहां तैनात डॉक्टर अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।
हड़ताल कर रहे डॉक्टर्स कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर की रेप-हत्या में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
हड़ताल के दौरान उत्तर प्रदेश के रेजिडेंट डॉक्टर ओपीडी सेवाएं सहित नियमित सर्जरी तथा अन्य चिकित्सा सेवाएं जारी रखेंगे। इस बीच केजीएमयू के रेजिडेंट डॉक्टर आज शाम को शोक सभा और कैंडल मार्च आयोजित करेंगे।
अनुमान है कि लखनऊ के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में तैनात करीब दो हजार रेजिडेंट डॉक्टर इस हड़ताल में शामिल होंगे। इससे राजधानी लखनऊ की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित होने का खतरा है।
इस बीच दिल्ली में भी डॉक्टर्स हड़ताल पर रहे। यहाँ भी केवल इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं। ख़बरों के मुताबिक़, एम्स सहित राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग, लेडी हार्डिंग आदि अस्पतालों में आज डॉक्टर हड़ताल पर रहे। हड़ताल कर रहे डॉक्टर्स कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर की रेप-हत्या केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
इस संबंध में यूपी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के एक बयान में कहा गया है कि सभी रेजिडेंट डॉक्टर एसेंशियल और नॉन-एसेंशियल सेवाएं मुहैया करा रहे हैं।